Get App

Budget 2025 : बजट भाषण को छोड़ बाकी सारी तैयारियां पूरी, सबसे ज्यादा फोकस ग्रोथ पर संभव -सूत्र

Union budget : सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स में बड़े बदलाव की तैयारी है। वहीं, कॉरपोरेट टैक्स में सीधे राहत की संभावना कम है। इस बार के बजट में ग्रोथ बढ़ाने पर खास फोकस होगा। कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए ठोस ऐलान होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2025 पर 5:11 PM
Budget 2025 : बजट भाषण को छोड़ बाकी सारी तैयारियां पूरी, सबसे ज्यादा फोकस ग्रोथ पर संभव -सूत्र
Budget News : आगामी बजट में डीपटेक सेक्टर में फंडिंग और AI के संभावित रिस्क से निपटने के लिए DeepTech Policy के तहत ई ऐलान हो सकते हैं

Union budget 2025 : दो दिन बाद पेश होने वाले बजट में सबसे ज्यादा फोकस ग्रोथ पर रहने वाला है। CNBC-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक मिडिल क्लास के लिए कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। इनमें इनकम टैक्स में बड़े बदलाव की भी संभावना है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी -आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि बजट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बजट भाषण को छोड़ बाकी सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार के बजट में ग्रोथ बढ़ाने पर खास फोकस होगा। कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए ठोस ऐलान होंगे। सूत्रों के मुताबिक 1 फरवरी को आने वाले बजट में मीडिल क्लास के लिए कई कदम उठाए जा सकते हैं।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स में बड़े बदलाव की तैयारी है। वहीं, कॉरपोरेट टैक्स में सीधे राहत की संभावना कम है। सरकार इस बजट में पोर्ट,रोड और रेलवे के लिए कैपेक्स बढ़ा सकती है।

Budget 2025 : रेलवे के लिए 10-15% बढ़ सकता है आवंटन, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर होगा फोकस

बजट में डीपटेक सेक्टर पर फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें