Get App

Budget 2025: बजट की तारीख 28 फरवरी से 1 फरवरी क्यों हुई? जानिए इसके पीछे की कहानी और ब्रिटिश कनेक्शन

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। पहले बजट फरवरी के आखिरी सप्ताह में पेश किया जाता था, लेकिन 2017 में इसे बदलकर 1 फरवरी कर दिया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 11:01 AM
Budget 2025: बजट की तारीख 28 फरवरी से 1 फरवरी क्यों हुई? जानिए इसके पीछे की कहानी और ब्रिटिश कनेक्शन
2025 के केंद्रीय बजट से पहले कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने देश की प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग (PSL) फ्रेमवर्क में कंप्रिहेंसिव सुधार की मांग की है

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। पहले बजट फरवरी के आखिरी सप्ताह में पेश किया जाता था, लेकिन 2017 में इसे बदलकर 1 फरवरी कर दिया गया। आइए जानते हैं इस बदलाव के कारण और इससे जुड़ी परंपराओं के बारे में। ये परंपराएं अंग्रेजों के समय से चली आ रही थी।

बजट की तारीख क्यों बदली गई?

2017 से पहले बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश होता था, जो ब्रिटिश शासन के समय से चली आ रही परंपरा थी। लेकिन, इस समय-सीमा के कारण बजट के प्रावधानों को 1 अप्रैल से लागू करने में मुश्किलें आती थीं। तब तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस समस्या को हल करने के लिए बजट को फरवरी की शुरुआत में पेश करने का निर्णय लिया। इससे राज्यों और विभागों को बजट लागू करने के लिए समय मिल गया। इसके अलावा यह बदलाव ब्रिटिश काल की परंपरा को खत्म करने का भी संकेत था।

रेलवे बजट को आम बजट में किया गया शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें