Get App

Budget 2025: जीडीपी ग्रोथ फिर से 7-8 फीसदी पर आ जाएगी, CII ने ये 5 कदम उठाने को सलाह दी

CII का कहना है कि तेजी से बढ़ती महंगाई ने कंजम्प्शन पर असर डाला है। इनफ्लेशन ने लोगों के खर्च करने की क्षमता घटा दी है। अगर सरकार आम लोगों के हाथ में ज्यादा पैसे छोड़ने का उपाय करती है तो इससे इकोनॉमी की ग्रोथ फिर से तेज हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2024 पर 3:37 PM
Budget 2025: जीडीपी ग्रोथ फिर से 7-8 फीसदी पर आ जाएगी, CII ने ये 5 कदम उठाने को सलाह दी
RBI ने दिसंबर की शुरुआत में अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में FY25 में इनफ्लेशन के अनुमान को 4.5 फीसदी से बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ऐसे वक्त यूनियन बजट 2025 पेश करने जा रही है, जब जीडीपी ग्रोथ काफी घट गई है। जियोपॉलिटिकल स्थितियां ठीक नहीं हैं। कंजम्प्शन बढ़ नहीं रहा है। इसलिए सीतारमण बजट से पहले इंडस्ट्री की राय जानने की कोशिश कर रही हैं। देश के सबसे बड़े उद्योग चैंबर सीआईआई ने वित्तमंत्री को ऐसे उपायों के बारे में बताया है, जिनका ऐलान सरकार यूनियन बजट 2025 में कर सकती हैं। इससे जल्द इकोनॉमी फिर से तेज ग्रोथ के रास्ते पर लौट सकती है।

CII के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि सरकार को कंजम्प्शन बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए। डोमेस्टिक कंजम्प्शन इंडिया की ग्रोथ के लिए काफी जरूरी है। लेकिन, इनफ्लेशन ने लोगों के खर्च की क्षमता को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों के हाथ में ज्यादा पैसे छोड़ने का उपाय करती है तो इससे इकोनॉमी की ग्रोथ फिर से तेज हो सकती है। RBI ने दिसंबर की शुरुआत में अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में FY25 में इनफ्लेशन के अनुमान को 4.5 फीसदी से बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया।

सीआईआई ने सरकार को बजट में ये छह कदम उठाने की सलाह दी है:

1. फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई जाए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें