स्टॉक मार्केट में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 10 जनवरी को भी सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार में अब तक बजट-पूर्व रैली नहीं दिखी है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश होने के बाद ही मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, अक्टूबर 2024 से मार्केट में जारी गिरावट की वजह से कई स्टॉक्स की कीमतें काफी अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई हैं। ऐसे में उन स्टॉक्स में यह निवेश का बड़ा मौका है, जिनमें बजट में बड़े ऐलान के बाद उछाल आ सकता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2025 में कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए बड़े ऐलान कर सकती हैं। इसका सीधा असर एफएमसीजी स्टॉक्स पर पड़ेगा। अभी कुछ एफएमसीजी स्टॉक्स पर दांव लगाने से कुछ ही हफ्तों में मोटी कमाई हो सकती है।
