इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई ने सरकार से इनकम टैक्स में कमी करने की मांग की है। इससे पहले 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग में इकोनॉमिस्ट्स ने कंजम्प्शन बढ़ाने के उपाय करने की सलाह सरकार को दी थी। पई ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मिडिल क्लास को इनकम टैक्स से राहत देने की गुजारिश की है। नए साल के पहले दिन किए गए इस पोस्ट में उन्होंने मिडिल क्लास की परेशानियों के बारे में बताया है।
