Get App

Budget 2025: देशभर में पोस्ट ऑफिसेज की बदलेगी सूरत, निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को करेंगी बड़ा ऐलान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर इंडिया पोस्ट के प्लान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्लान 2029 तक इंडिया पोस्ट के लॉजिस्टिक्स बिजनेस को प्रॉफिट में लाना है। उन्होंने वित्तमंत्री को FY26 के लिए इंडिया पोस्ट के कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान के बारे में भी बताया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 11:24 AM
Budget 2025: देशभर में पोस्ट ऑफिसेज की बदलेगी सूरत, निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को करेंगी बड़ा ऐलान
वित्तमंत्रालय ने FY25 के बजट में डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट के लिए 25,378 करोड़ रुपये का आवंटन किया था।

सरकार ने इंडिया पोस्ट के लॉजिस्टिक्स बिजनेस को प्रॉफिट में लाने का बड़ा प्लान तैयार किया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बारे में बातचीत के लिए 28 दिसंबर को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि उनका प्लान 2029 तक इंडिया पोस्ट को प्रॉफिट में लाने का है। उन्होंने वित्तमंत्री को FY26 के लिए इंडिया पोस्ट के कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि इंडिया पोस्ट अपनी कॉस्ट को घटाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। इसके लिए कामकाज को डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

देशभर में पोस्ट ऑफिस को नया रूप देने की तैयारी

सिंधिया ने कहा कि फाइनेंस मिनिस्ट्री से बजट में कैपिटल एलोकेशन के ऐलान के बाद हमारा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर होगा। देशभर के पोस्ट ऑफिसेज को नया रूप दिया जाएगा। साथ ही स्टाफ के लिए क्वार्टर्स भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट अपने प्रोसेसेज के ऑटोमेशन पर फोकस बढ़ाएगा। सिंधिया ने 2024 में इस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालने के बाद से इनोवेटिव स्ट्रेटेजी तैयार करने पर जोर दिया है। इसके अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। इंडिया पोस्ट का देशभर में पोस्ट ऑफिसेज का व्यापक नेटवर्क है।

FY26 में बढ़ सकता है इंडिया पोस्ट का ऐलोकेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें