इकोनॉमिक सर्वे अर्थव्यवस्था का हाल बताने वाला सबसे व्यापक डॉक्युमेंट है। इसमें इकोनॉमी की सेहत, संभावनाओं और उसके रास्ते की चुनौतियों के बारे में पूरी जानकारी होती है। हर साल यूनियन बजट से ठीक एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश होता है। लेकिन, पहले इसे यूनियन बजट के साथ पेश किया जाता था। 1950 से 1964 के बीच इकोनॉमिक सर्वे को बजट के साथ पेश किया जाता था। उसके बाद इसे अलग से पेश किया जाने लगा। तब से यह परंपरा जारी है।
