यूनियन बजट 2025 सरकार उन राज्यों के लिए खजाना खोल सकती है, जिनमें इस कैलेंडर साल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें पहला नाम दिल्ली का है और दूसरा नाम बिहार का है। दिल्ली छोटा राज्य है। बिहार बड़ा होने के साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लिए काफी अहम है। इसकी वजह यह है कि बिहार में अभी जदयू और बीजेपी की सरकार है, जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं। जदयू एनडीए का हिस्सा है। नीतीश की जदयू और चंद्रबाबु नायडू की टीडीपी के समर्थन पर केंद्र की सरकार टिकी है। इसका असर 2024 में लोकसभा चुनावों के बाद 23 जुलाई को पेश फुल बजट पर दिखा था। सरकार ने बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए अपना खजाना खोल दिया था।
