लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) आर शंकर रमन को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश होने वाले बजट में पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) 10 प्रतिशत बढ़ सकता है।रमन ने कहा कि उन्हें सरकार के उच्च खर्च के कारण प्राइवेट इनवेस्टमेंट के लिए संसाधनों की कमी का डर नहीं है। सिस्टम में पर्याप्त नकदी इस तरह के निवेश को सपोर्ट करेगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रमन का कहना है, ''अगर भारत को 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनना है, तो इंफ्रास्ट्रक्चर को एक बड़ी भूमिका निभानी होगी। मुझे लगता है कि सरकार को यह बात पता है। मुझे उम्मीद है कि वह इसके लिए बजट में पर्याप्त फंड एलोकेट करेगी।''
