Get App

Budget 2026 Expectations : ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट, बजट में नई ड्रोन स्कीम की संभावना: सूत्र

Budget 2026 Expectations :सूत्रों के मुताबिक ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) को भी प्रोत्साहन संभव है। इस स्कीम में ड्रोन कंपोनेंट्स निर्माण पर विशेष जोर हो सकता है। नई योजना पिछली PLI स्कीम की जगह लेगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 3:54 PM
Budget 2026 Expectations : ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट, बजट में नई ड्रोन स्कीम की संभावना: सूत्र
Drone manufacturing : नई स्कीम में सिर्फ असेंबली नहीं, बल्कि पूरी मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस होगा। इसके अलावा एंटी-ड्रोन तकनीक,ड्रोन ऐज ए सर्विस और इसकी लीजिंग को भी मदद मिल सकती है

Budget 2026 Expectations : देश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग को बूस्ट मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक बजट में नई ड्रोन स्कीम आने की संभावना है। इस पर ज्यादा डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता रोहन सिंह ने सूत्रों के हवाले से जानकारी के आधार पर बताया कि बजट में नई ड्रोन स्कीम आने की संभावना है। नागरिक विमानन मंत्रालय ने इस पर एक खास प्रस्ताव रखा है। इसके तहत ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर कैपेक्स इंसेंटिव संभव है।

सूत्रों के मुताबिक ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) को भी प्रोत्साहन संभव है। इस स्कीम में ड्रोन कंपोनेंट्स निर्माण पर विशेष जोर हो सकता है। नई योजना पिछली PLI स्कीम की जगह लेगी। इसमें सिर्फ असेंबली नहीं, बल्कि पूरी मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस होगा। इसके अलावा एंटी-ड्रोन तकनीक,ड्रोन ऐज ए सर्विस और इसकी लीजिंग को भी मदद मिल सकती है। इस स्कीम में स्वदेशी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर फोकस होगा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में PLI स्कीम ने ड्रोन सेक्टर को काफी सपोर्ट दिया है, लेकिन अब सरकार इसे और बड़े फलक पर ले जाना चाहती है। नई योजना के तहत ड्रोन के पुर्जे जैसे बैटरी, मोटर और सेंसर को भारत में ही बनाने के लिए भारी सब्सिडी दी जा सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब फरवरी 2026 में बजट पेश करेंगी, तो सबकी नजरें ड्रोन सेक्टर पर टिकी होंगी। सरकार का मानना है कि ड्रोन केवल मनोरंजन या फोटोग्राफी के लिए नहीं है, बल्कि यह खेती, रक्षा, डिलीवरी और आपदा प्रबंधन में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, बजट 2026 में एक डेडीकेटेड योजना का एलान होने की संभावना है जो न केवल बड़ी कंपनियों को बल्कि छोटे स्टार्टअप्स को भी जरूरी मदद पहुंचाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले कुछ सालों में भारत में लाखों लोगों को ड्रोन सेक्टर में रोजगार मिले और भारतीय ड्रोन पूरी दुनिया के बाजारों में बिकें।

भारत में ड्रोन बनाने वाली लिस्टेड कंपनियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें