Budget 2026 Expectations : एंट्रस्ट फैमिली ऑफिस में प्रोडक्ट और रिसर्च हेड कार्तिक एस का कहना है कि यूनियन बजट में मौजूदा योजनाओं को बेहतर बनाने,ज़्यादा असर वाले क्षेत्रों(हाई मल्टीप्लायर एरियाज) में खर्च बढ़ाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और टैरिफ की वजह से प्रभावित एक्सपोर्ट सेगमेंट को और सपोर्ट देने पर फोकस रहने की संभावना है। उनका मानना है कि इस बजट में PSU के प्राइवेटाइजेशन को तेज़ी से आगे बढ़ाने पर ज़ोर से सरकारी कंपनियों वैल्यू बढ़ेगी, कार्यक्षमता बेहतर होगी और प्रतिस्पर्धा करने की ताकत बढ़ेगी। वित्त मंत्री का यह कदम एक गेम चेंजर साबित हो सकता है।
