अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने जनवरी की मॉनेटरी पॉलिसी में इंटरेस्ट रेट नहीं घटाया। फेड ने पिछले साल (2025) में इंटरेस्ट रेट में तीन बार कमी की थी। अभी इंटरेस्ट रेट्स करीब 3.6 फीसदी हैं। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल का इंटरेस्ट रेट नहीं घटाने का फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पंसद नहीं आया होगा। ट्रंप इंटरेस्ट रेट में कमी के लिए पॉवेल पर दबाव बनाते रहे हैं। लेकिन, फेड ने रेट में कमी करने से पहले ग्रोथ और इनफ्लेशन को लेकर तस्वीर और साफ होने तक इंतजार करने का फैसला किया।
