गुजरात के बड़े कॉरपोरेट्स ने भारत की ग्रोथ की रफ्तार बरकरार रखने और विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए कुछ चीजें गिनाई हैं। मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और कंसल्टिंग से जुड़े इंडस्ट्री लीडर्स ने ज्यादा कैपिटल खर्च, पॉलिसी में निरंतरता, बिजनेस करने में आसानी और ऐसे सुधारों की जरूरत पर जोर दिया है जो स्केल और रिस्क कैपिटल को अनलॉक करें। गुजरात इंक. का मानना है कि बजट देश भर में निवे, जॉब क्रिएशन, इनोवेशन और लॉन्ग-टर्म, सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ को तेज करने में कैटेलिटिक रोल निभा सकता है। बजट 2026 को रविवार, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।
