Budget 2026: आई ऐंड बी मंत्रालय को बजट में मिले ₹4552 करोड़, कम्युनिटी रेडियो और गेमिंग, विजुअल इफेक्ट्स को मिलेगा बढ़ावा

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2026-27 का जो बजट पेश किया उसमें उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को 4552 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा। इससे कम्युनिटी रेडियो के साथ ही एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और गेमिंग में टैलेंट डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 6:32 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2026: केंद्रीय केंद्रीय बजट में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को 4551.94 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव दिया है।

Budget 2026: वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज, रविवार 01 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया। इसमें उन्होंने विभन्न मंत्रायल और योजनाओं के लिए बजट आवंटन का प्रस्ताव दिया। उन्होंने केंद्रीय केंद्रीय बजट में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को 4551.94 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव दिया है। इस राशि में से भारत के पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती के लिए एक बड़ी रकम रखी गई है। साथ ही एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स और गेमिंग में टैलेंट डेवलपमेंट और कम्युनिटी रेडियो मूवमेंट को सपोर्ट करने के लिए भी फंड शामिल है।

लोकसभा में आज पेश केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री सीतारमण ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के लिए कुल ₹4551.94 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि 2025-26 के लिए संशोधित अनुमान ₹6103.02 करोड़ रुपये था। इसमें से सूचना और प्रचार के लिए 1476.83 करोड़ रुपये आवंटित किए, जबकि 2025-26 में इसका संशोधित अनुमान 1207.67 करोड़ रुपये था। वहीं, प्रसार भारती के लिए 2291.88 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और यह राशि वेतन और पेंशन सहित अन्य मामलों पर खर्च की जाएगी। इसमें बजट में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो, पब्लिकेशंस डिवीजन, न्यू मीडिया विंग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर जैसे सरकारी मीडिया यूनिट्स के खर्च भी शामिल हैं।

ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क डेवलपमेंट के लिए 509.24 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि 2025-26 में इसके लिए संशोधित अनुमान 550 करोड़ रुपये था।

प्रसार भारती के माध्यम से लागू की गई इस योजना का मकसद AIR नेटवर्क का डिजिटलीकरण और FMकरण, अधिक चैनलों को शामिल करने के लिए DTH प्लेटफॉर्म की क्षमता को अपग्रेड करना और दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाना है।

डेवलपमेंट कम्युनिकेशन और फिल्म कंटेंट के प्रसार के लिए 344.55 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके तहत सरकार फिल्म फेस्टिवल, नई फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के प्रोडक्शन के माध्यम से भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देती है और संरक्षित करती है। 2025-26 में संशोधित अनुमान 423.89 करोड़ रुपये था। बजट में डेवलपमेंट कम्युनिकेशन और सूचना प्रसार के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। भारत में कम्युनिटी रेडियो आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए 8 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। यह उन समुदायों के लिए एक जरूरी कम्युनिकेशन टूल है जहां ज्यादातर लोग न तो पढ़ सकते हैं और न ही लिख सकते हैं।

वहीं, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर में टैलेंट डेवलपमेंट के लिए 250 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके तहत सरकार 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करके भारत और इसके युवाओं को कंटेंट क्रिएशन में लीडर के तौर पर बढ़ावा देती है।


बजट में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे के लिए 89.97 करोड़ रुपये, सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के लिए 80 करोड़ रुपये, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के लिए 83 करोड़ रुपये, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए 11.22 करोड़ रुपये और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NFDC) के लिए 35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

Union Budget 2026 For PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना में क्या बदला? गरीबों के घर के सपने को मिला नया सहारा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।