Get App

Budget Bonanza: बजट में धमाल मचाएंगे ये शेयर, एक्सपर्ट्स के सुझाए शानदार कॉल में लगाए दांव

Geojit Financial के गौरांग शाह ने कहा कि उन्होंने बजट बोनांजा के तौर पर इंडियन होटल्स का शेयर चुना है। मैनेजमेंट कमेंट्री पॉजिटीव है। कंपनी होटल्स की संख्या में बढ़ोतरी कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2025 पर 11:30 AM
Budget Bonanza: बजट में धमाल मचाएंगे ये शेयर, एक्सपर्ट्स के सुझाए शानदार कॉल में लगाए दांव
Budget 2025 : बजट आने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर किसी के दिल में है कि बजट में किन शेयरों पर दांव लगाया जाए।

Budget 2025 : बजट आने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर किसी के दिल में है कि बजट में किन शेयरों पर दांव लगाया जाए। CNBC आवाज़ आपकी ये मुश्किल हल करेगा। इसके लिए हम लेकर आए हैं बजट बोनांजा शेयर। इसमें हमार एक्सपर्ट रोज आपको देंगे शानदार कॉल जो बजट से पहले और बाद में धमाल दिखा सकती है। आज के बजट बोनांजा शेयर बताने को लिए हमारे साथ हैं Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत और Geojit Financial के गौरांग शाह ।

शिल्पा राउत की बजट पिक्स

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने बजट बोनांजा के तौर पर यूपीएल का शेयर चुना है। शिल्पा राउत का कहना है कि बजट में केमिकल सेक्टर पर फोकस रह सकता है। स्टॉक डाउनसाइड रेंज में नजर आ रहा है। स्टॉक में थोड़ी गिरावट मिले तो भी इसमें खरीदारी की जा सकती है। स्टॉक में 500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 630-685 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शिल्पा राउत के मुताबिक स्टॉक का रिस्क रिवॉर्ड काफी अच्छा है। ध्यान रखें की ये कॉल सिर्फ डे ट्रेड के लिए नहीं है। बजट को ध्यान में रखते हुए कॉल दी गई है।

गौरांग शाह की बजट पिक्स

Geojit Financial के गौरांग शाह ने कहा कि उन्होंने बजट बोनांजा के तौर पर इंडियन होटल्स का शेयर चुना है। मैनेजमेंट कमेंट्री पॉजिटीव है। कंपनी होटल्स की संख्या में बढ़ोतरी कर रही है। तीसरी तिमाही के नतीजे भी अच्छे रहे है। लंबी अवधि के लिए इस स्टॉक में 980 रुपये के टारगेट हासिल हो सकते है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें