Get App

Budget for Railways: अगले दो साल में 400 वंदे भारत ट्रेनों का टारगेट, इन स्टॉक्स की बढ़ेगी चमक

सरकार रेलवे के लिए यूनियन बजट में 2.9-3 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती है। इस पैसे का इस्तेमाल नई रेल लाइन बिछाने और वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर होगा। सरकार ने मार्च 2027 तक 68,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बढ़ाने और 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का टारगेट तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 4:57 PM
Budget for Railways: अगले दो साल में 400 वंदे भारत ट्रेनों का टारगेट, इन स्टॉक्स की बढ़ेगी चमक
सरकार ने माल ढुलाई में रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ाने का टारगेट तय किया है। इसके लिए नए वैगन पर 20,000-25,000 करोड़ खर्च होने की उम्मीद है।

सरकार यूनियन बजट 2025 में रेलवे के लिए बड़ा ऐलान करने जा रही है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को रेलवे के लिए 3,00,000 करोड़ रुपये का ऐलोकेशन कर सकती है। यह पिछले साल के बजट ऐलोकेशन से करीब 10 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे के लिए 2.65 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। सरकार से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि इस बार बजट में रोड से ज्यादा रेलवे पर सरकार का फोकस दिख सकता है।

3 लाख करोड़ का आवंटन हो सकता है

सूत्र ने बताया कि सरकार रेलवे के लिए यूनियन बजट (Budget Allocation for Railways) में 2.9-3 लाख करोड़ रुपये का आवंटन कर सकती है। इस पैसे का इस्तेमाल नई रेल लाइन बिछाने और वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर होगा। सरकार ने मार्च 2027 तक 68,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बढ़ाने और 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का टारगेट तय किया है। इसके लिए सरकार को बजट में रेलवे का आवंटन बढ़ाना होगा। सूत्र ने बताया कि रेलवे पर ज्यादा फोकस की वजह से हाइवेज के लिए आवंटन में मामूली वृद्धि देखने को मिल सकती है।

रेलवे स्टॉक्स की चमक बढ़ेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें