वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 9वीं बार यूनियन बजट पेश करेंगी। इस पर टैक्सपेयर्स, उद्योग जगत, किसान, महिलाओं और युवाओं सहित सभी वर्गों की करीबी नजरें हैं। हर साल यूनियन बजट में वित्तमंत्री बड़े ऐलान करती आई हैं। रिफॉर्म्स से जुड़े उनके बड़े फैसलों की हर बार खूब चर्चा होती है। साथ ही बजट पेश करने के दौरान वह जिस साड़ी में नजर आती हैं, उसमें भी लोगों की दिलचस्पी रहती है। वह हाथ से बुनी साड़ियां पहनती आई हैं, जो उनके सांस्कृतिक जुड़ाव, क्षेत्रीय गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है।
