Get App

Union Budget 2026: बजट से पहले क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी? जानिये इसका कारण

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट से पहले हर साल एक खास परंपरा निभाई जाती है, जिसे हलवा सेरेमनी कहा जाता है। 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट से पहले भी यह परंपरा निभाई जाएगी। आम लोगों के लिए यह सिर्फ एक रस्म लग सकती है, लेकिन बजट बनाने की प्रक्रिया में इसका खास है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 9:36 AM
Union Budget 2026: बजट से पहले क्यों मनाई जाती है हलवा सेरेमनी? जानिये इसका कारण
Budget 2026: केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा।

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट से पहले हर साल एक खास परंपरा निभाई जाती है, जिसे हलवा सेरेमनी कहा जाता है। 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट से पहले भी यह परंपरा निभाई जाएगी। आम लोगों के लिए यह सिर्फ एक रस्म लग सकती है, लेकिन बजट बनाने की प्रक्रिया में इसका खास महत्व होता है। यह समारोह न सिर्फ बजट की तैयारी की शुरुआत का संकेत देता है, बल्कि गोपनीयता और टीमवर्क का भी प्रतीक माना जाता है।

क्या होती है हलवा सेरेमनी

हलवा सेरेमनी बजट पेश होने से कुछ दिन पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित की जाती है। यह कार्यक्रम नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में बने बजट प्रेस में होता है। यहां बड़ी कढ़ाही में हलवा बनाया जाता है। वित्त मंत्री इस हलवे को चखकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बांटते हैं। इसके साथ ही बजट डॉक्यूमेंट की छपाई का काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाता है।

बजट टीम का आइसोलेशन पीरियड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें