Get App

Union Budget 2026: बजट में शेयर बाजार से चाहते है मोटा मुनाफा तो एक्सपर्ट्स के इन शेयरों पर जरुर लगाए दांव

Union Budget 2026: सन्नी अग्रवाल सीमेंट सेक्टर के जेके लक्ष्मी सीमेंट पर दांव लगाने की सलाह दे रहे है। उनका मानना है कि बजट में इंफ्रा और हाउसिंग सेक्टर को लेकर फोकस रहेगा। यहीं कारण है कि इस सेक्टर पर फोकस है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 16, 2026 पर 5:44 PM
Union Budget 2026: बजट में शेयर बाजार से चाहते है मोटा मुनाफा तो एक्सपर्ट्स के इन शेयरों पर जरुर लगाए दांव
रचना वैद्य ने बजट पिक्स के तौर पर पावर सेक्टर से एनटीपीसी के शेयर को चुना है उनका मानना है कि इस बजट में सरकार पावर सेक्टर को कुछ अलोकेशन देने का ऐलान कर सकती है।

Union Budget 2026: बजट आने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर किसी के दिल में है कि बजट में किन शेयरों पर दांव लगाया जाए। CNBC आवाज़ आपकी ये मुश्किल हल करेगा। इसके लिए हम लेकर आए हैं प्री-बजट पिक्स। इसमें हमार एक्सपर्ट रोज आपको देंगे शानदार कॉल जो बजट से पहले और बाद में धमाल दिखा सकती है। आइए जानते है एक्सपर्ट्स किन शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे है।

रचना वैद्य की बजट की पसंद

Rachanavaidya.in के रचना वैद्य ने बजट पिक्स के तौर पर पावर सेक्टर से एनटीपीसी के शेयर को चुना है उनका मानना है कि इस बजट में सरकार पावर सेक्टर को कुछ अलोकेशन देने का ऐलान कर सकती है। वहीं सेक्टर की डिमांड भी काफी बढ़ी है। आगे सेक्टर में ग्रोथ और मौके दोनों बने रह सकते है। वहीं टेक्निकली भी शेयर का चार्ट काफी अच्छा लग रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें