Union Budget 2026 : पेमेंट कंपनियां ज्यादा सब्सिडी और MDR की वापसी की कर रहीं हैं मांग

Union Budget 2026 : पिछले साल सरकारी मुआवजे में भारी कमी के बाद, पेमेंट कंपनियां वित्त मंत्रालय से UPI सब्सिडी बढ़ाने और इकोसिस्टम की ग्रोथ बनाए रखने के लिए बड़े व्यापारियों के लिए MDR वापस लाने पर विचार करने की मांग कर रही हैं

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 5:44 PM
Story continues below Advertisement
Budget expectations: पेमेंट और फिनटेक कंपनियों को रिप्रेजेंट करने वाली PCI ने बड़े व्यापारियों और सभी RuPay डेबिट कार्ड के लिए MDR को फिर से लागू करने की मांग की है। बड़े मर्चेंट्स वे होते हैं जिनका सालाना टर्नओवर 40 लाख रुपये से ज़्यादा होता है

Union Budget 2026 : भले ही यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) हर महीने ट्रांजैक्शन वॉल्यूम और वैल्यू के नए रिकॉर्ड बना रहा है, और इसकी सालाना ग्रोथ रेट लगभग 30 प्रतिशत है, फिर भी इस इंडस्ट्री ने 2026 के यूनियन बजट में इस इकोसिस्टम के लिए ज़्यादा सब्सिडी मिलने की उम्मीद लगा रखी है। सूत्रों के मुताबिक पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया और दूसरी पेमेंट कंपनियों ने इस साल वित्त मंत्रालय से UPI के लिए ज़्यादा सब्सिडी की मांग की है।

बता दें कि डिजिटल ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगता है, यह एक ऐसी फीस है जो बैंक डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने के लिए बिक्री के समय व्यापारियों से वसूलते हैं। 2020 में सरकार द्वारा इसे माफ करने से पहले UPI MDR 30 बेसिस प्वांट था। एक बेसिस प्वाइंट एक प्रतिशत का सौवां हिस्सा होता है। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह तय किया कि UPI ट्रांजैक्शन यूज़र्स के लिए फ्री रहेंगे और इसके बदले में,सरकार पेमेंट कंपनियों को इन ट्रांजैक्शन को आसान बनाने में होने वाले खर्च की भरपाई करेगी।

एक पेमेंट फर्म के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कहा "सब्सिडी अलॉटमेंट के बाद से MDR पर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ है,इसलिए हम पिछले साल अनाउंस की गई सब्सिडी से ज़्यादा सब्सिडी चाहते हैं। लेकिन हमें नहीं पता कि सरकार क्या प्लान कर रही है। लेकिन UPI ​​को गांवों और आबादी के नए हिस्सों तक पहुंचाने के लिए MDR ज़रूरी है"।


हालांकि,पिछले साल केंद्र सरकार ने मर्चेंट्स को UPI ट्रांजैक्शन पर सब्सिडी के तौर पर 1,500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी,जबकि इंडस्ट्री को करीब 5,000 करोड़ रुपये की उम्मीद थी। 2024 में, UPI के लिए सरकारी सब्सिडी 3,500 करोड़ रुपये थी। सरकारी पॉलिसी के अनुसार 2,000 रुपये से कम के UPI ट्रांजैक्शन पर 15 बेसिस प्वाइंट (bps) की सब्सिडी दी जाती है।

Income Tax Slab | Budget 2026 Expectations: क्या मध्यम वर्ग को मिलेगी टैक्स में राहत? जानिए किन सेक्टर्स पर हो सकता है फोकस

UPI देश का सबसे पॉपुलर डिजिटल पेमेंट टूल है। कुल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में इसकी लगभग 85 फीसदी हिस्सेदारी है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा चलाए जाने वाले इस प्लेटफॉर्म पर एक महीने में 21.5 बिलियन से ज़्यादा ट्रांजैक्शन होते हैं,जिनकी कीमत 28 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा है।

पेमेंट इंडस्ट्री 2026 के केंद्रीय बजट में ज़्यादा UPI सब्सिडी चाहती है। मौजूदा UPI सब्सिडी डिजिटल पेमेंट को बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री की ज़रूरतों को पूरा नहीं करती है। पेमेंट और फिनटेक कंपनियों को रिप्रेजेंट करने वाली PCI ने बड़े व्यापारियों और सभी RuPay डेबिट कार्ड के लिए MDR को फिर से लागू करने की मांग की है। बड़े मर्चेंट्स वे होते हैं जिनका सालाना टर्नओवर 40 लाख रुपये से ज़्यादा होता है। इसने यह भी मांग की कि सरकार सभी RuPay डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए MDR पर विचार करे।

 

Budget 2026: बजट का बाजार पर नहीं होगा कोई खास असर, अर्निंग ग्रोथ ही 2026 में तय करेगी बाजार की दिशा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।