स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बढ़ते भूराजनीतिक तनाव से भारत के नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट्स के दसवें हिस्से से ज्यादा को खतरा हो सकता है। यह बात मनीकंट्रोल के एक एनालिसिस से सामने आई है। भारत के नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट में जिन प्रमुख सेक्टर्स पर असर पड़ेगा, उनमें इंजीनियरिंग गुड्स, जेम्स और ज्वेलरी, फूड प्रोडक्ट्स, केमिकल और कंस्ट्रक्शन का सामान शामिल हैं। ये सभी समुद्री लॉजिस्टिक्स पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं।
