Goh Assembly Seat: गोह विधानसभा सीट पर RJD बनाम NDA किसका रहेगा पलड़ा भारी? जानिए राजनीतिक इतिहास और समीकरण
Goh Assembly Seat: गोह विधानसभा सीट पर राजनीति हमेशा से प्रतिस्पर्धात्मक रही है। शुरुआत में कांग्रेस और समाजवादी दलों का प्रभाव देखा गया। बाद में JDU और BJP ने इस सीट पर अच्छी पकड़ बनाई। RJD ने 2020 में भारी अंतर से जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की है
गोह विधानसभा क्षेत्र औरंगाबाद जिले के काराकट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है
Bihar Election 2025: गोह विधानसभा सीट बिहार की राजनीति का अहम सीट मानी जाती है। यह बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। इसका सीट नंबर 219 है। यह एक जनरल कैटेगरी की सीट है, यानी SC/ST आरक्षित नहीं है। गोह विधानसभा क्षेत्र औरंगाबाद जिले के काराकट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
पिछले चुनावी नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में RJD के भीम कुमार सिंह ने गोह सीट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने 81,410 वोट प्राप्त किए और BJP के मनोज कुमार को 45,792 वोट पर रोक दिया। जीत का अंतर 35,618 वोटों का रहा था। इसके पहले 2015 में BJP के मनोज कुमार ने गोह सीट जीती थी। उन्हें 53,615 वोट मिले थे, BJP ने लगभग 35.05% वोट शेयर प्राप्त किया था। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी JDU के डॉक्टर रणविजय कुमार थे, जिन्हें 45,943 वोट मिले थे।
मतदाता आंकड़े और मतदान
ECI के अनुसार 2020 में गोह विधानसभा सीट पर कुल 3,00,205 पंजीकृत मतदाता थे। इनमें से 1,57,353 पुरुष मतदाता थे। वहीं 1,42,098 महिलाएं थी, और 6 तीसरे लिंग के मतदाता थे। उस समय मतदान प्रतिशत लगभग 59.73% रहा था। वहीं, 2015 में कुल पंजीकृत मतदाता 2,83,101 थे।
राजनीतिक इतिहास और जातीय समीकरण
गोह विधानसभा सीट पर राजनीति हमेशा से प्रतिस्पर्धात्मक रही है। शुरुआत में कांग्रेस और समाजवादी दलों का प्रभाव देखा गया। बाद में JDU और BJP ने इस सीट पर अच्छी पकड़ बनाई। RJD ने 2020 में भारी अंतर से जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की है।
जातीय समीकरण की बात करें तो गोह में यादव, मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार, और दलित समुदाय की हिस्सेदारी अहम है। ये समुदाय चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं, क्योंकि यहां पहचान और सामाजिक मुद्दे वोटरों के लिए मायने रखते हैं।
गोह विधानसभा क्षेत्र काराकट लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। लोकसभा चुनावों में जिस दल की स्थिति मजबूत होती है, उसका प्रभाव विधानसभा चुनावों में भी झलकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकट सीट पर CPI(ML)L के राजा राम सिंह कुशवाहा ने बड़ा अंतर से जीत हासिल की थी। यह जीत RJD और महागठबंधन खेमे को उम्मीद देती है कि विधानसभा स्तर पर भी उनका प्रदर्शन बेहतर हो।
गोह विधानसभा सीट के पिछले विजेता
2020: भीम कुमार सिंह (RJD)
2015: मनोज कुमार शर्मा (BJP)
2010: रणविजय कुमार (JDU)
2005: रणविजय कुमार (JDU)
2005: रणविजय कुमार (JDU)
2000: देव कुमार शर्मा (समता पार्टी)
1995: राम सरन यादव (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
1990: राम सरन यादव (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
1985: देव कुमार शर्मा (कांग्रेस)
1980: राम सरन यादव (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
1977: राम सरन यादव (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
1972: मुनीश्वर नाथ सिंह (कांग्रेस)
1969: अवध सिंह (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
1967: मुनीश्वर नाथ सिंह (कांग्रेस)
1962: मुनीश्वर नाथ सिंह (कांग्रेस)
1952: मुंद्रिका सिंह (सोशलिस्ट पार्टी)
गोह विधानसभा चुनाव की तारीख
अभी तक ECI ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। जैसे ही चुनाव की तिथि घोषित होगी, उसी के साथ गोह विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि भी सामने आ जाएगी। मतदान की तिथियों के साथ ही चुनाव आयोग रिजल्ट घोषित करने की तारीख भी बताएगा। अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने इस सीट से अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। सभी दल चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार कर रहे हैं और उसके बाद ही प्रत्याशियों की सूची सामने आएगी।