Get App

Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attack: 'जूते-चप्पल और गोबर फेंका'! बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर हमला

Bihar Deputy CM Vijay Sinha ON Attack: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थकों ने गुरुवार (6 नवंबर) को बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर चप्पल फेंकी। इस दौरान उनकी कार को घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 06, 2025 पर 3:21 PM
Bihar Deputy CM Vijay Sinha Attack: 'जूते-चप्पल और गोबर फेंका'! बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर हमला
Bihar Election 2025: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला किया गया है

Bihar Elections Phase 1 Voting: बिहार में पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच लखीसराय से एक डरावनी तस्वीर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थकों ने गुरुवार (6 नवंबर) को बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर चप्पल फेंकी।

इस दौरान उनकी कार को घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान मौके पर भारती संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरजेडी नेताओं ने काफी देर तक उनके काफिले को रोककर भारी हंगामा किया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस घटना पर पत्रकारों से कहा, "ये RJD के गुंडे हैं। NDA सत्ता में आ रही है... गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं...उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया...उनकी गुंडागर्दी देखिए।"

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं ललन सिंह सहित कई प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें