Get App

Bihar Chunav 2025: 'जानबूझकर RJD के लोग कर रहे हैं ऐसा', मोकामा गोलीकांड पर जीतन राम मांझी का बड़ा आरोप

Bihar Election 2025: जीतन राम मांझी ने कहा कि मोकामा की घटना जानबूझकर रची गई साजिश है। उन्होंने दावा किया कि RJD से जुड़े लोग लगातार हिंसा फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि, "हम समझते है कि जानबूझकर राजद के लोग ऐसा कर रहे है। हमारे टिकारी के प्रत्याशी पर हमला हुआ, 8–10 गाड़ियां तोड़ दी गईं। अतरी के उम्मीदवार की प्रचार गाड़ी को रोककर उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया

Suresh Kumarअपडेटेड Oct 31, 2025 पर 12:56 PM
Bihar Chunav 2025: 'जानबूझकर RJD के लोग कर रहे हैं ऐसा', मोकामा गोलीकांड पर जीतन राम मांझी का बड़ा आरोप
Bihar Chunav 2025: 'जानबूझकर RJD के लोग कर रहे हैं ऐसा', मोकामा गोलीकांड पर जीतन राम मांझी का बड़ा आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोकामा में लालू यादव के सहयोगी माने जाने वाले दुलारचंद यादव की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। शुक्रवार (31 अक्टूबर) को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान NDA नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस घटना पर बड़ा बयान दिया और सीधे तौर पर RJD पर आरोप लगा दिया।

मांझी ने कहा कि मोकामा की घटना जानबूझकर रची गई साजिश है। उन्होंने दावा किया कि RJD से जुड़े लोग लगातार हिंसा फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि, "हम समझते है कि जानबूझकर राजद के लोग ऐसा कर रहे है। हमारे टिकारी के प्रत्याशी पर हमला हुआ, 8–10 गाड़ियां तोड़ दी गईं। अतरी के उम्मीदवार की प्रचार गाड़ी को रोककर उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया। यह सब RJD के उद्दंड लोगों की हरकत है।"

लॉ एंड ऑर्डर फेल नहीं, कार्रवाई होगी: मांझी

विपक्ष लगातार बिहार में कानून–व्यवस्था फेल होने का आरोप लगा रहा है, जिस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि कानून–व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है। मांझी बोले, "यह लॉ एंड ऑर्डर फेलियर नहीं है। इस घटना पर कार्रवाई होगी, आदेश दे दिया गया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें