Get App

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ाया, कैबिनेट मीटिंग में हुआ फैसला

Bihar Chunav 2025: इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इन फैसलों से राज्य के विकास को रफ्तार मिलेगी। महंगाई भत्ता बढ़ने से 5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा, वहीं छात्रवृत्ति योजना से ग्रामीण शिक्षा को मजबूती मिलेगी

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 03, 2025 पर 6:43 PM
बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ाया, कैबिनेट मीटिंग में हुआ फैसला
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले किए। इस बैठक में कुल 129 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने खासतौर पर कर्मचारियों, छात्रों, स्वास्थ्य सेवाओं और शहरी विकास पर ध्यान दिया।

सबसे अहम फैसलों में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए लगभग 4 अरब रुपए की छात्रवृत्ति, फिल्म और नाट्य संस्थान खोलने की मंजूरी और मोतिहारी जलापूर्ति परियोजना के लिए 187 करोड़ रुपए का प्रावधान शामिल है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ये फैसले चुनाव से पहले सरकार का एक तरह से चुनावी बजट का ट्रायल हैं, जिनसे युवा, महिलाएं और पिछड़े वर्ग प्रभावित होंगे।

इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इन फैसलों से राज्य के विकास को रफ्तार मिलेगी। महंगाई भत्ता बढ़ने से 5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा, वहीं छात्रवृत्ति योजना से ग्रामीण शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

सरकार ने महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का फैसला लिया है, जो जुलाई से लागू होगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने औसतन 3 से 4 हजार रुपए का इजाफा होगा। यह कदम केंद्र सरकार की DA बढ़ोतरी के अनुरूप है। हालांकि विपक्ष ने इस फैसले को चुनावी रिश्वत बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें