Get App

Bihar News: '10 दिन में जान से मार देंगे'; उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी!

Upendra Kushwaha News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को कम से कम 7 फोन कॉल और की मैसेज मिले हैं। इसमें लॉरेंस विश्नोई गैंग ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने किसी खास नेता या पार्टी के बारे में कुछ कहा तो उन्हें 10 दिन में जान से मार दिया जाएगा। ये कॉल और मैसेज कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से किए गए थे। खूंखार गैंगस्टर फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 20, 2025 पर 3:40 PM
Bihar News: '10 दिन में जान से मार देंगे'; उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी!
Upendra Kushwaha News: धमकी देने वालों ने उपेंद्र कुशवाहा को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है

Upendra Kushwaha News: बिहार में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें कम से कम 7 फोन कॉल और की मैसेज मिले हैं। इसमें विश्नोई गैंग ने धमकी दी है कि अगर उन्होंने किसी खास नेता या पार्टी के बारे में कुछ कहा तो उन्हें 10 दिन में जान से मार दिया जाएगा। ये कॉल और मैसेज कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से किए गए थे। खूंखार गैंगस्टर फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है। इससे पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली थी।

धमकी देने वालों ने उपेंद्र कुशवाहा को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। इन 10 दिनों में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। कुशवाहा को तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी दी गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार 19 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "आज शाम 8:52 PM से 9:20 PM के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए। साथ ही मोबाइल नंबर +917569196793 से 8 बजकर 57 मिनट पर MMS/SMS के माध्यम से कहा गया कि यदि राजनीतिक रूप से एक पार्टी विशेष पर बोलते रहे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा, 10 दिन में खत्म कर देने जैसी बातें भी कही गई।"

RLM के प्रमुख ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "SSP पटना तत्काल संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की धमकियां अस्वीकार्य है। इस पूरे व्यवधान को तुरंत समाप्त किए जाने की अपेक्षा है।" पटना पुलिस ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "साइबर पुलिस पटना को सूचना प्रेषित कर दी गई है। जाचोपरांत आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी।"

कुशवाहा ने गुरुवार शाम न्यूज एजेंसी एएनआई से इस बारे में बताया, "कल मुझे 2-3 फोन कॉल और मैसेज मिले। इसमें 10 दिन में जान से मारने की धमकी दी गई। कॉलर ने दावा किया कि वह (लॉरेंस) बिश्नोई गैंग से है। मैंने पुलिस को सूचित कर दिया है, वे जांच कर रहे हैं।" कुशवाहा को कथित तौर पर धमकी भरे कॉल तब मिले, जब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना से सीवान जाने वाले थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें