Get App

Bihar Bandh: एनडीए ने 4 सितंबर को किया 'बिहार बंद' का ऐलान, पीएम मोदी की मां को गाली देने के खिलाफ होगा प्रदर्शन

Bihar Bandh: पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 4 सितंबर को आधे दिन के लिए 'बिहार बंद' की घोषणा की है। BJP ने 4 सितंबर को दोपहर 1 बजे तक 'बिहार बंद' का ऐलान किया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी पार्टियों की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूरे बिहार में कांग्रेस और RJD के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 02, 2025 पर 4:45 PM
Bihar Bandh: एनडीए ने 4 सितंबर को किया 'बिहार बंद' का ऐलान, पीएम मोदी की मां को गाली देने के खिलाफ होगा प्रदर्शन
Bihar Bandh के तहत 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक सबकुछ बंद रहेगा

Bihar Assembly Elections 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के मंच से अपशब्द कहे जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 4 सितंबर को आधे दिन के लिए 'बिहार बंद' की घोषणा की है। BJP ने 4 सितंबर को दोपहर 1 बजे तक 'बिहार बंद' का ऐलान किया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी पार्टियों की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूरे बिहार में कांग्रेस और RJD के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगी।

बीजेपी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि प्रदर्शन के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा। बिहार में INDIA ब्लॉक के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई थी। यह मामला अब काफी आगे बढ़ गया है।

इसी के विरोध में अब NDA ने 'बिहार बंद' की अपील की है। NDA ने सभी लोगों से 4 सितंबर को बिहार बंद में शामिल होने की अपील की है। इस बंद के तहत 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगा। पूरे राज्य में महिला कर्यकर्ता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगी।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें