Get App

Bihar Elections 2025: सीट बंटवारे पर NDA और महागठबंधन पर हलचल तेज, VIP और चिराग पासवान की डिमांड से फंस रहा पेंच

Bihar Assembly Elections: रिपोर्ट्स के मुताबिक, NDA में इस बार बीजेपी और JD(U) में सीटों का बंटवारा लगभग बराबर रखा जा रहा है। तेजस्वी यादव की RJD कम से कम 134 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि मुकेश सहनी ने 30 से अधिक सीटों की डिमांड करके सारा गणित बिगाड़ दिया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 08, 2025 पर 1:16 PM
Bihar Elections 2025: सीट बंटवारे पर NDA और महागठबंधन पर हलचल तेज, VIP और चिराग पासवान की डिमांड से फंस रहा पेंच
NDA से निकलकर महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने सबसे बड़ा पेंच फंसा दिया है

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू होते ही, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी महागठबंधन दोनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन तैयारियों में सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है सीटों का बंटवारा, जो दोनों गठबंधनों के लिए एक अहम सियासी रणभूमि बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, NDA में इस बार बीजेपी और JD(U) में सीटों का बंटवारा लगभग बराबर रखा जा रहा है, जो गठबंधन में BJP की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। JD(U) ने सहयोगी दलों से बातचीत की जिम्मेदारी BJP नेताओं पर छोड़ दी है ताकि आंतरिक कलह से बचा जा सके।

ये हो सकता है सीट बंटवारें का फॉर्मूला

नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को इस बार 103 सीटें, बीजेपी को 102, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को 20-25, मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 8 और उपेंद्र कुशवाहा की RLSP को 5-6 सीटें मिल सकती है। इस समीकरण के तहत जनता दल यूनाइटेड को 2020 के चुनाव के मुकाबले इस बार सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। बता दें कि पिछले चुनाव में चिराग की पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ था। इस बार को NDA गठबंधन का हिस्सा है। उनकी की इंट्री ने सबका खेल बिगड़ा हुआ है।

BJP की राज्य चुनाव समिति जल्द ही चल रही चर्चाओं की समीक्षा करेगी, जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होगी। उम्मीद है कि इसके बाद जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें