Nitish Kumar Resign MLC Post: बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का 20 साल का कार्यकाल आज यानी सोमवार (30 मार्च) को खत्म होने वाला है। नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद बिहार विधान परिषद (MLC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। संसद और राज्य विधानसभाओं में दोहरी सदस्यता को कंट्रोल करने वाले संवैधानिक नियमों के तहत उनका इस्तीफा जरूरी था।
