Delhi Exit Poll Results 2025: एग्जिट पोल दिल्ली चुनाव 2020 में कितने सही साबित हुए थे? इलेक्शन डेटा से समझिए पूरी डिटेल्स

Delhi Exit Poll Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। 8 फरवरी को अंतिम नतीजों से पहले दावा किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दो दशक के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती दिख रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने एग्जिट पोल के दावे को खारिज कर दिया है

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Exit Poll Results 2025: दिल्ली में मतदान समाप्त होने के बाद सामने आए तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी को AAP पर बढ़त दिखाया गया है

Delhi Exit Poll Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 27 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। हालांकि, दो सर्वेक्षणों में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। मतगणना आठ फरवरी को होगी।

चुनाव के बाद अधिकतर चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने बीजेपी की जीत और आम आदमी पार्टी (AAP) की हार का अनुमान व्यक्त किया है। कई सर्वेक्षणों में एक बार फिर संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है।

किस एजेंसी ने क्या कहा?


'मैट्रिज' के सर्वेक्षण के अनुसार, बीजेपी 39 से 35 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। इस एजेंसी ने AAP को 32 से 37 तथा कांग्रेस को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है। 'पी-मार्क' के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि BJP 39-49 सीट जीतकर पूर्ण बहुत की सरकार बना सकती है। इस सर्वेक्षण में AAP को 21 से 31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

'पीपुल्स इनसाइट' के सर्वे में कहा गया है कि भाजपा को 40-44 सीट मिल सकती हैं। उसका अनुमान है कि AAP को 25-29 तथा कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती हैं। 'पीपुल्स प्लस' के एग्जिट पोल में BJP को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, BJP को 51-60 सीट मिल सकती हैं तो AAP को सिर्फ 10-19 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस का लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में खाता खुलने की संभावना नहीं है।

'पोल डायरी' के सर्वेक्षण का अनुमान है कि BJP को 42-50 सीट मिल सकती हैं तथा AAP 18-25 सीट के साथ सत्ता से बाहर हो सकती है। सर्वेक्षण में कांग्रेस को 0-2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। 'चाणक्य स्ट्रेटजीज' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि BJP को 39 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है। AAP को 25 से 28 और कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिल सकती हैं। साल 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP को हार का सामना करना पड़ा था। तब से भगवा पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर है।

2020 के एग्जिट पोल्स के नतीजे

साल 2020 चुनाव के बाद सामने आए सभी एग्जिट पोल ने विधानसभा चुनावों में AAP की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की थी। अधिकांश पोलस्टर्स ने 2020 में 70 सदस्यीय विधानसभा में AAP को 50 से अधिक सीटें दीं। इनमें से इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने AAP के लिए 59-68 की रेंज के साथ सबसे अधिक सीट शेयर की भविष्यवाणी की।

ये भी पढ़ें- Delhi Elections 2025 LIVE: एग्जिट पोल में दिल्ली में उलटफेर का दावा, 27 साल बाद राजधानी में खिलने का अनुमान

जबकि 'जन की बात', 'न्यूज एक्स' और 'इंडिया न्यूज और न्यूज नेशन ने AAP के लिए 55 सीटों की भविष्यवाणी की। पोलस्टर्स AAP की जीत की भविष्यवाणी करने में एकमत थे और परिणाम पूर्वानुमानों के अनुरूप थे। उस चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 2020 में 62 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी ने 8 सीटें हासिल कीं। अगर 2020 की तरफ इस बार भी एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो अरविद केजरीवाल को बड़ा झड़का लगने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।