दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पहुंच गई है। साथ ही ACB की एक टीम सांसद संजय सिंह के घर भी पहुंच रही है। ये सब अरविंद केजरीवाल के BJP पर खरीद-फरोख्त करने आरोप लगाने और LG वीके सक्सेना की सिफारिश के बाद हो रहा है। इस बीच संजय सिंह ने कहा कि मैं खुद ही ACB के दफ्तर जा रहा हूं, उन्हें घर आने की जरूरत नहीं।
