Delhi Election: '50,000 ड्राइंग रूम मीटिंग, 4 लाख लोग' कैसे पर्दे के पीछे से BJP के लिए दिल्ली की सत्ता का रस्ता तैयार कर रही RSS
भले ही BJP लगभग तीन दशकों से दिल्ली में सत्ता से बाहर है, लेकिन उसका लगातार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के साथ आमना-सामना होता रहता है, जो अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पैदा हुआ एक राजनीतिक दल है और दिल्ली की सत्ता में है। पिछले कुछ दशक के बाद अब दिल्ली चुनाव भगवा पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की एक लड़ाई बन गया है
Delhi Election: कैसे पर्दे के पीछे से BJP के लिए दिल्ली की सत्ता का रस्ता तैयार कर रही RSS
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार को खत्म हो गया और अब एक दिन बाद वोटिंग होने वाली है। इस पूरी चुनावी अभियान में भारतीय जनता पार्टी को अपने वैचारिक संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से काफी समर्थन मिला। हाल के हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में BJP की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और लोकसभा में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इसके पुनरुद्धार को बढ़ावा देने के बाद, RSS ने दिल्ली में अपने तरीके से पार्टी के लिए एक ठोस जमीनी स्तर का अभियान चलाया।
भले ही BJP लगभग तीन दशकों से दिल्ली में सत्ता से बाहर है, लेकिन उसका लगातार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के साथ आमना-सामना होता रहता है, जो अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पैदा हुआ एक राजनीतिक दल है और दिल्ली की सत्ता में है। पिछले कुछ दशक के बाद अब दिल्ली चुनाव भगवा पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की एक लड़ाई बन गया है।
कैसे RSS ने तैयार की पूरी जमीन?
RSS, एक सामाजिक संगठन है, जो आमतौर पर सक्रिय राजनीति से एक हाथ की दूरी बनाए रखता है। हालांकि, ये अक्सर BJP के पक्ष में प्रचार करता है, खासकर भीतरी इलाकों में और हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के अपने मूल संदेश को जनता तक ले जाता है।
दिल्ली में, RSS ने चुनाव की घोषणा होने से बहुत पहले ही अपना अभियान शुरू कर दिया था। दिल्ली में संगठन का काम आठ विभागों (जोन) में बांटा है, जो 30 जिलों और 173 नगरों (छोटी यूनिट) को मदद पहुंचाता है।
चुनावों की घोषणा से पहले, हर एक जोन को इलाकों, ऑफिस, संस्थानों, शॉपिंग सेंटरों, स्कूलों, कॉलेजों और दूसरे इलाकों में छोटे-छोटे ग्रुप में "ड्राइंग रूम मीटिंग" करने के लिए कहा गया था।
फ्रंटल संगठनों में काम करने वाले RSS प्रचारकों (स्वयंसेवकों) के साथ कम से कम 60,000 बैठकें करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन दिल्ली में हेडक्वार्टर वाले लोगों को राजधानी में एक्टिव रहने के लिए कहा गया।
50,000 ड्राइंग रूम मीटिंग की गईं
इंडियन एक्सप्रेस अखबार के मुताबिक, आठ विभागों की तरफ से आई रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि दिल्ली चुनाव के लिए 'वोटर को एजुकेट' करने के लिए करीब 50,000 ड्राइंग रूम मीटिंग की गई हैं।
पश्चिमी दिल्ली के एक RSS नेता ने कहा, "हमारा फोकस वोटर को एजुकेट करना और उनसे बूथ पर जाकर राष्ट्र के हित में वोट डालने के लिए कहना था। लेकिन हां, हमने उन्हें BJP को ही वोट देने के लिए कहा, क्योंकि वे राष्ट्र हित में काम करते हैं।"
इसके अलावा, ड्राइंग रूम मीटिंग के फीडबैक लेने के लिए विभाग, जिले और नगर स्तर पर लगातार बैठकें हुईं। इस तरह की आखिरी मीटिंग हर विभाग में सोमवार को हुई थी, जहां सभी विभाग प्रचारक से स्टेट यूनिट के साथ डेटा शेयर करने के लिए कहा गया था।
रिपोर्ट में विभाग के एक पदाधिकारी के हवाले से कहा गया है कि संघ के स्वयंसेवकों ने लगभग 2,000 ड्राइंग रूम बैठकें और भारतीय मजदूर संघ (BMS), सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद (VHP), अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ और हिंदू जागरण मंच जैसे दूसरे अनुशांगिक (फ्रंटल) संगठनों के कार्यकर्ताओं ने करीब 4,550 बैठकें की गईं।
इन ड्राइंग रूम बैठकों में कुल मिलाकर लगभग 53,000 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। रिपोर्ट में आरएसएस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि औसतन 50,000 से ज्यादा ड्राइंग रूम की बैठकों में 4 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए।