Get App

'आज न्याय हुआ, हार की खबर देख मेरी पत्नी रो पड़ी...': पूर्व AAP नेता कुमार विश्वास ने मनीष सिसोदिया पर कसा तंज, BJP को दी बधाई

Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बीच अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी एवं तीन मंत्रियों गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत के साथ पार्टी की कुछ हद तक साख कायम रखी

अपडेटेड Feb 08, 2025 पर 9:49 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Election Results 2025: 27 साल के बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई है (फाइल फोटो)

Delhi Assembly Election Result 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने शनिवार (8 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत पर बधाई दी। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचलने वाले व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है। विश्वास ने AAP में नंबर 2 माने जाने वाले मनीष सिसोदिया की हार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनकी गैर-राजनीतिक पत्नी उनके चुनाव हारने की खबर सुनकर रो पड़ीं।

कुमार विश्वास ने अपने अनोखे अंदाज में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें "ऐसे व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने आप पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया।" उन्होंने कहा, "मैं बीजेपी के विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना देता हूं और आशा करता हूं कि वे दिल्लीवासियों के कष्टों का निराकरण करेंगे। इस पूरे चुनावी अभियान में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री ने विशेष रूप से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुख इस बात का है कि 15 वर्ष पूर्व भारत में राजनीतिक नवजागरण की जो लहर आई थी उस संघर्ष का एक निर्लज्ज व्यक्ति के कारण पतन हो गया है।

विश्वास ने आगे कहा, "मुझे ऐसे व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने AAP पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है। जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली। मेरी पत्नी जो गैर-राजनीतिक हैं, रो पड़ीं...।"


दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने AAP का सफाया कर दिया। 27 साल से अधिक समय के बाद वह वहां सत्ता में लौटी है। बीजेपी द्वारा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को करारा झटका दिया गया, जिससे AAP का शीर्ष नेतृत्व बिखर गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी एवं तीन मंत्रियों गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत के साथ पार्टी की कुछ हद तक साख कायम रखी।

आतिशी कालकाजी में विजयी हुईं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टीके रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया। AAP की प्रमुख रणनीतिकार आतिशी की जीत पार्टी की सफलता की कुछ कहानियों में से एक है।

ये भी पढ़ें- Delhi Election Results 2025: "एक दशक की 'AAP-दा' से मुक्त हुई दिल्ली": पीएम मोदी का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- 'भ्रष्टाचार के हर तार की जांच होगी'

केजरीवाल बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से चुनाव हार गए। विश्वास AAP के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उनको इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के समय से ही केजरीवाल का करीबी सहयोगी माना जाता था। AAP ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ने का टिकट दिया, जिसमें वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हार गए।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Feb 08, 2025 9:46 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।