West Bengal Election Results 2026: गले में भगवा गमछा लपेट अचानक ममता बनर्जी के घर के बाहर पहुंच गए बाइकर्स और लगाने लगे ये नारे!

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल की सियासत में इस वक्त बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे राज्य की सत्ता बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

अपडेटेड May 04, 2026 पर 2:38 PM
Story continues below Advertisement
कोलकाता में CM आवास के बाहर BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल की सियासत में इस वक्त बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे राज्य की सत्ता बदलने के संकेत मिल रहे हैं। इसी बीच कोलकाता में माहौल और भी गर्म हो गया, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर BJP कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” के नारे लगाए। यह नजारा उस समय देखने को मिला जब चुनावी रुझान तेजी से BJP के पक्ष में जाते दिख रहे थे।

उधर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख मामता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की हैं कि वे मतगणना केंद्रों पर डटे रहें और हर स्थिति पर नजर बनाए रखें।

ममता बनर्जी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक भेजे हुए मैसेज में दावा किया कि लगभग 100 सीटों पर मतगणना रोक दी गई है। उन्होंने कहा, "लगभग 100 सीटें ऐसी हैं जिनमें TMC आगे है, लेकिन उनका खुलासा नहीं किया जा रहा है।"


उन्होंने अपने मैसेज में कहा, “SIR के नाम पर वोटों की चोरी हो रही है। लगभग 100 सीटें ऐसी हैं जहां हम आगे चल रहे हैं, लेकिन जानकारी दबाई जा रही है। चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और पुलिस इसमें मिलीभगत कर रहे हैं। लेकिन मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह करूंगी कि वे निराश न हों। मैंने कहा था कि हम शाम तक वहां पहुंच जाएंगे। हम सब आपके साथ हैं। डरो मत।”

पश्चिम बंगाल में भारी उलटफेर

भाजपा ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है और फिलहाल 195 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे टीएमसी को बड़ा झटका लग सकता है, जो अब 92 सीटों तक सिमट गई है। अगर रुझान बरकरार रहे तो भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी पहली सरकार बनाने की राह पर है, जिससे ममता बनर्जी का 15 साल का शासन समाप्त हो जाएगा।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतदान में हेराफेरी और हिंसा के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने 21 मई को फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान का आदेश दिया था।

जब रुझानों में भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिला, तो कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता झालमुरी बांटते और जश्न मनाते नजर आए। वहीं, टीएमसी का दावा था कि शाम तक उनकी जीत पक्की हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee: 'सिर्फ 13 % वोट गिने गए, BJP के प्लान में मत फंसो...', पश्चिम बंगाल चुनाव के रुझान में पिछड़ीं ममता का तीखा पलटवार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।