Get App

Chandranath Murder Case: टोल प्लाजा और UPI पेमेंट्स की मदद से कैसे गिरफ्तार हुए चंद्रनाथ के 3 हत्यारे? अब CBI करेगी हत्याकांड की जांच

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल CID और मध्यमग्राम पुलिस ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन संदिग्धों का पीछा करते हुए कई राज्यों की सीमाएं पार कीं। UPI पेमेंट्स की मदद से इनकी गिरफ्तारी हुई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 12, 2026 पर 9:18 AM
Chandranath Murder Case: टोल प्लाजा और UPI पेमेंट्स की मदद से कैसे गिरफ्तार हुए चंद्रनाथ के 3 हत्यारे? अब CBI करेगी हत्याकांड की जांच
Chandranath Rath Murder Case: अब CBI पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच करेगी

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सोमवार (11 मई) को उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांचकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर संदिग्धों में से एक द्वारा किए गए UPI पेमेंट्स से मिले सुरागों के आधार पर उन्हें पकड़ा। जांचकर्ताओं ने इस घटनाक्रम को एक बड़ी सफलता बताया। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल लाकर उत्तर 24 परगना जिले की एक अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 13 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में छह मई की रात को हुई हत्या की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने तीनों आरोपियों को रविवार को हिरासत में लिया और सोमवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "यह एक बड़ी सफलता है। जांच से पता चला कि हमलावर पश्चिम बंगाल के बाहर के थे। तकनीकी निगरानी, ​​डिजिटल ट्रैकिंग और अन्य सूचनाओं के आधार पर एसआईटी के सदस्यों को उत्तर प्रदेश और बिहार भेजा गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाया गया है।"

UPI पेमेंट्स बना गिरफ्तारी का आधार

उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं ने मामले में डिजिटल सुराग और अंतरराज्यीय संबंधों का पता लगाया है। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि हमलावरों द्वारा इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार हत्या से पहले बाली टोल प्लाजा से गुजरी थी। उन्होंने कहा कि कार में सवार लोगों में से एक ने कथित तौर पर यूपीआई लेनदेन के माध्यम से टोल का भुगतान किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें