West Bengal poll 2026: कूच बिहार से बंगाल में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, BJP ने जारी की 5वीं लिस्ट

PM Modi in West Bengal: पीएम नरेंद्र मोदी रविवार (5 अप्रैल) दोपहर में पश्चिम बंगाल के रास मेला मैदान में बीजेपी की 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर बंगाल में पार्टी के व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। BJP का लक्ष्य उस क्षेत्र में जमीनी समर्थन को और मजबूत करना है

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
West Bengal Assembly Elections 2026: उत्तर बंगाल का क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में भगवा पार्टी का मजबूत गढ़ बनकर उभरा है

Bengal Assembly Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए रविवार (5 अप्रैल) को कूच बिहार जिले का दौरा करेंगे। पीएम मोदी दोपहर में रास मेला मैदान में बीजेपी की 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर बंगाल में पार्टी के व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी का लक्ष्य उस क्षेत्र में जमीनी समर्थन को और मजबूत करना है। उत्तर बंगाल का क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में भगवा पार्टी का मजबूत गढ़ बनकर उभरा है।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 'विकसित पश्चिम बंगाल'के लिए पार्टी का दृष्टिकोण पेश कर सकते हैं। साथ ही, राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ BJP द्वारा हाल में जार चार्जशीट में पेश मुद्दों को भी प्रमुखता से उठा सकते हैं। PM मोदी का भाषण सुशासन, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर केंद्रित रह सकता है।

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में पीएम मोदी की यह पहली चुनावी रैली होगी। जबकि रास मेला मैदान में उनकी यह चौथी जनसभा होगी। इससे पहले वह 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव तथा 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी मैदान पर रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।


पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना चार मई को होगी। पार्टी नेता के अनुसार, पीएम मोदी का संबोधन BJP के चुनावी अभियान की दिशा तय कर सकता है, जिसमें भयमुक्त माहौल और संस्थाओं में जनता का भरोसा बहाल करने पर जोर दिया जाएगा।

एक अन्य नेता ने बताया कि पांच अप्रैल की रैली के बाद राज्यभर में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जनसभाएं, रोड शो और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि अंतिम चरण में निर्णायक जनादेश हासिल किया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 14 मार्च को राज्य का दौरा किया था। तब उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित किया था।

बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को अपने उम्मीवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट के अनुसार, दमदम उत्तर सीट से सौरभ सिकदर, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी से अनुपम बिस्वास, मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पूर्व सीट से रुद्रप्रसाद बनर्जी को चुनावी रण में उतारा गया है।

सौरभ सिकदर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तपन सिकदर के रिश्तेदार हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष अनिंद्य राजू बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनावों में कमरहटी से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। वह पिछले तीन साल से राजनीति से दूर थे। लेकिन समिक भट्टाचार्य के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वे फिर से सक्रिय हो गए।

इस बीच, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा को तीन निर्वाचन क्षेत्रों बसीरहाट उत्तर, बेहाला पूर्व और बिष्णुपुर (एससी) में अपने उम्मीदवारों को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। बेहाला पूर्व में पार्टी ने सुनील महाराज की जगह शंकर सिकदर को टिकट दिया है। असको एलैनै बशीरहाट उत्तर में नारायण चंद्र मंडल की जगह कौशिक सिद्धार्थ को मैदान में उतारा गया है।

बिष्णुपुर (एससी) में पार्टी ने अभिजीत सरदार को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही, भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 294 सीट के लिए 292 उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरण में मतदान समाप्त होगा। जबकि परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।

असम में राहुल गांधी की रैली

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को असम के बिश्वनाथ और गोलाघाट में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, "असम के वर्तमान मुख्यमंत्री राज्य के इतिहास में सबसे बेईमान और सबसे भ्रष्ट हैं। असम के लोग आज एक नई दिशा चाहते हैं। जब तक राजनीतिक सत्ता भ्रष्ट व्यक्तियों के हाथों में रहेगी, असम में वास्तविक विकास नहीं होगा। यही कारण है कि असम के लोगों ने इस बार भ्रष्टाचार को दूर करने और एक नया असम बनाने का संकल्प लिया है।"

ये भी पढ़ें- India-Pakistan Conflict: 'पाकिस्तान अब कोलकाता पर हमला करेगा...'; पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की नई गीदड़ भभकी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।