पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रही सुनवाई के बीच पुरुलिया जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पारा विधानसभा क्षेत्र के चौटाला गांव में 82 वर्षीय बुजुर्ग दुर्जन मांझी की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि SIR सुनवाई के डर के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब राज्य में SIR को लेकर पहले से ही सियासी माहौल गरमाया हुआ है और तृणमूल कांग्रेस इसे लेकर सरकार व चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है।
