सफेद सूती साड़ी और हवाई चप्पल- ममता बनर्जी की यह सादगी भरी पहचान भारतीय राजनीति में उन्हें सबसे अलग खड़ा करती है। दशकों के संघर्ष के बाद, 'दीदी' के नाम से मशहूर ममता आज पश्चिम बंगाल की निर्विवाद नेता और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष का एक मजबूत चेहरा बन चुकी हैं।
