पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद हुए ज्यादातर एग्जिट पोल में BJP की सरकार बनती दिख रही है। 5 बड़ी एजेंसियों के सर्वे बीजेपी को बहुमत से ज्यादा सीटें दे रहे हैं। वहीं एक एग्जिट पोल में टीएमसी को 200 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, यह एग्जिट पोल महज एक अनुमान होता है। असली नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होंगे।
इस एग्जिट पोल में TMC को 200 सीटें
जनमत के एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, अनुमानित सीटें: TMC: 195–205 सीटें BJP: 80–90 सीटें कांग्रेस: 1–3 सीटें लेफ्ट: 0–1 सीट अन्य: 3–5 सीटें इन आंकड़ों के हिसाब से TMC आराम से बहुमत पार करती दिख रही है और एकतरफा जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीट हैं। अलग-अलग एजेंसियों के मुताबिक अनुमान इस तरह हैं:
बीते चुनाव के ऐसे थे नतीजे
अगर बात बीते चुनाव के नतीजों की करें तो। साल 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 215 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 77 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। हांलाकि दो साल पहले हुए लोकसभा चुनाव में भी बंगाल में टीएमसी ने शानदार प्रदर्सन किया था। 2024 के नतीजों में ममता बनर्जी की टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुएपश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 42 में सी 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं बीजेपी को सिर्फ 12 सीटें मिलीं।