पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर सियासत तेज है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने से कई सीटों का गणित बदलता नजर आ रहा है। खासकर वे सीटें जहां पिछले विधानसभा के चुनाव में जीत-हार का अंतर बेहद कम था, वहां इस बार स्थिति और दिलचस्प हो सकती है।
