आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के अंदर उम्मीदवारों की सूची को लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है। ज़्यादातर सीटों पर पार्टी पुराने चेहरों पर ही भरोसा बनाए रखने के मूड में है।
