उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर बरेली में जन्मीं Priyanka Chopra दिल से आज भी देसी गर्ल हैं। हाल ही में उनकी एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जो उनके अमेरिका के इंडियाना में स्कूली दिनों की याद ताजा करती है। ये तस्वीर देखकर किसी को यकीन नहीं होगा कि ये देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं। भारत में मॉडलिंग करियर की शुरुआत करने से पहले प्रियंका ने इंडियाना में कुछ साल स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उनके लगभग 20 साल पुराने क्लासमेट ने हाल ही में 14 वर्षीय प्रियंका की हाई स्कूल के पहले वर्ष की एक तस्वीर साझा की।
