Get App

Bigg Boss 19: आकांक्षा ने घरवालों को लेकर गौरव के दी ये खास सलाह...जानें फरहाना की मां ने किसे किया रोस्ट

Bigg Boss 19: बिग बॉस में इस हफ्ते फैमिली वीक की शुरुआत होते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। पहले दिन अशनूर कौर के पिता और कुनिका सदानंद के बेटे अयान घर में आए। वहीं दुसरे दिन गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ओर फरहाना भट की मां घर में आती है। वहीं आज के एपिसोड में अमाल के भाई अरमान मलिक आए। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 19, 2025 पर 11:17 PM
Bigg Boss 19: आकांक्षा ने घरवालों को लेकर गौरव के दी ये खास सलाह...जानें फरहाना की मां ने किसे किया रोस्ट
आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है। घर में अब लड़ाई पहले से कहीं ज्यादा ही बढ़ गई है। हांलाकि इस हफ्ते बिग बॉस के घर का नजारा कुछ अलग ही दिख रहा है। इस हफ्ते फैमिली वीक की शुरुआत होते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। पहले दिन अशनूर कौर के पिता गुरमीत और कुनिका सदानंद के बेटे अयान घर में आए। वहीं दुसरे दिन गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ओर फरहाना भट की मां घर में आती है। वहीं आज के एपिसोड में अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक आए। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।

आकांक्षा ने गौरव को दी सलाह

आज के एपिसोड की शुरुआ आकांक्षा ने गौरव से जुड़े पुराने मजेदार किस्से याद करते हुए माहौल हल्का कर दिया। बिग बॉस द्वारा बार-बार फ्रीज और रिलीज किए जाने के बीच दोनों ने चुटकी लेते हुए एक-दूसरे के साथ प्यारा पल भी शेयर किया। बातचीत के दौरान आकांक्षा ने बताया कि उनकी नौवीं शादी की सालगिरह करीब है। आकांक्षा ने गौरव को गेम में मजबूती से, बिना किसी पर बेवजह भरोसा किए खेलने की सलाह दी। उन्होंने साफ कहा कि अब समय है कि गौरव अपने दम पर खेलें और उन लोगों से दूरी बनाए रखें जो पीठ पीछे बात करते हैं। आकांक्षा ने गौरव को फरहाना और अमाल से भी दूर रहने की सलाह दी है।

मां को देख इमोशनल हुई फरहाना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें