Get App

बेंगलुरु में दिनदहाड़े बड़ी लूट! बदमाशों ने आयकर अधिकारी बन कैश वैन को रोका, सरेआम 7 करोड़ रुपये लेकर फरार

Karnataka Looting News: बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि जे.पी. नगर स्थित बैंक के ब्रांच से कैश लेकर जा रही ATM कैश वैन से यह लूटपाट अशोक स्तंभ के पास हुई। शुरुआती जांच से पता चला है कि भारत सरकार का स्टिकर लगी एक कार में सवार होकर कुछ बदमाश आए। फिर दस्तावेजों का सत्यापन करने के नाम पर कैश लेकर फरार हो गए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 19, 2025 पर 11:39 PM
बेंगलुरु में दिनदहाड़े बड़ी लूट! बदमाशों ने आयकर अधिकारी बन कैश वैन को रोका, सरेआम 7 करोड़ रुपये लेकर फरार
Karnataka Looting News: जे.पी. नगर स्थित बैंक के ब्रांच से कैश लेकर जा रही वैन से यह लूटपाट अशोक स्तंभ के पास हुई

Karnataka Looting News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार (19 नवंबर) को खुद को आयकर अधिकारी बताकर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ATM कैश वैन को रोक लिया। फिर उसमें से करीब सात करोड़ रुपये लेकर कथित तौर पर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि जेपी नगर स्थित बैंक के ब्रांच से कैश लेकर जा रही वैन से यह लूटपाट अशोक स्तंभ के पास हुई। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि भारत सरकार का स्टिकर लगी एक कार में सवार होकर कुछ लोग आए। फिर दस्तावेजों की जांच करने की बात कहते हुए कैश ले जा रहे गाड़ी को उन्होंने रोक लिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद संदिग्धों ने वैन के कर्मचारियों को कैश लेकर अपनी कार में जबरन बिठा लिया। वे कथित तौर पर डेयरी सर्कल की ओर गए, जहां उन्होंने कर्मचारियों को उतार दिया। फिर लगभग सात करोड़ रुपये कैश लेकर फरार हो गए।

गाड़ी के रूट का पता लगाने तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर सिद्धपुरा थाना क्षेत्र में हुई। लगभग सात करोड़ रुपये की रकम बताई जा रही है। लेकिन इसकी पुष्टि की जा रही है, क्योंकि कैश वैन के चालक ने सही जानकारी शेयर नहीं की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें