India Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के लिए आज 15 मई का मॉर्निंग वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की आहट के बीच देश के 21 से अधिक राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। एक तरफ जहां दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
