Ek Din Title Track: आमिर खान के काम करने के खास अंदाज को दिखाते हुए, उन्होंने 'एक दिन' के पहले गाने की रिकॉर्डिंग के लिए खुद अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद का दौरा किया। इसी के साथ 'आमिर खान प्रोडक्शंस' ने एक स्पेशल वीडियो भी रिलीज किया है, जिसमें अरिजीत सिंह की बेहद खूबसूरत आवाज में गाया हुआ यह गाना सुनाई दे रहा है।
