टीवी की चहेती एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो 'द 50' से बाहर आने के बाद उन्होंने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहने की बात कबूल की। एक इंटरव्यू में दिव्या ने साफ कहा, "हां, हम अलग-अलग रहते हैं। मैं अपने काम के करीब हूं, वो अपने काम और परिवार के करीब। लेकिन हम गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की तरह मिलते हैं।"
