Kartik Aryan: ‘तू मेरी, मैं तेरा’ की नाकामी के बाद कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म पर लगा ब्रेक, ‘नागजिला’ की रिलीज फिलहाल टली

Kartik Aryan: बॉलीवुड के युवा स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन वजह उनकी नई फिल्म नहीं बल्कि उनकी हालिया रिलीज ‘तू मेरी, मैं तेरा’ की बॉक्स ऑफिस पर असफलता है। फिल्म से उम्मीदें बहुत थीं, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। नतीजा यह हुआ कि कार्तिक की अगली फिल्म ‘नागजिला’ की रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है।

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 9:09 PM
Story continues below Advertisement

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन इन दिनों प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के दोहरे दबाव में हैं। हालिया रिलीज 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। अनन्या पांडे के साथ इस रोमांटिक कॉमेडी को दर्शकों ने ठंडा रिस्पॉन्स दिया। इसी बीच उनकी मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'नागजिला' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। 14 अगस्त 2026 को निर्धारित यह फैंटेसी एडवेंचर अब पोस्टपोन हो गई।

इसका कारण VFX हैवी प्रोजेक्ट को परफेक्ट करने की जिद हो सकता है। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और खबर है कि कुछ महीनों में रैप-अप हो सकता है। लेकिन भारी-भरकम ग्राफिक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन में वक्त भी लगेगा। मेकर्स और कार्तिक साफ कहते हैं, "रश नहीं करेंगे। यह स्पेशल फिल्म है, ऑडियंस को बेस्ट दें।" करण जोहर की धर्मा प्रोडक्शन में कार्तिक इच्छाधारी नाग 'प्रेयम्वदेश्वर प्यारे चंद' बनेंगे।

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' (रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल) और वरुण धवन की 'भेड़िया 2' से अगस्त में भिड़ंत हो सकता थी जो अब टल गई है। 'तू मेरी मैं तेरा...' की फ्लॉप के बाद कार्तिक को सोलो स्पेस चाहिए। इस असफलता का सीधा असर कार्तिक की अगली फिल्म ‘नागजिला’ पर पड़ सकता था। मेकर्स ने तय किया है कि फिल्म को अभी रिलीज करना जोखिम भरा होगा। इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि प्रोडक्शन टीम चाहती है कि ‘नागजिला’ को सही समय और रणनीति के साथ रिलीज किया जाए ताकि पिछली फिल्म की नाकामी का असर इस पर न पड़े।

कार्तिक आर्यन के लिए यह स्थिति भावनात्मक रूप से भी चुनौतीपूर्ण है। एक ओर वह लगातार मेहनत कर रहे हैं और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस की नाकामी उन्हें झटका देती है। कार्तिक ने कई बार कहा है कि वह दर्शकों के प्यार को सबसे बड़ा अवॉर्ड मानते हैं। ऐसे में ‘नागजिला’ का टलना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी कठिन फैसला रहा होगा।

‘तू मेरी, मैं तेरा’ की असफलता ने कार्तिक आर्यन के करियर को फिलहाल धीमा कर दिया है। लेकिन ‘नागजिला’ को लेकर अभी भी फैंस में उत्साह है। मेकर्स का मानना है कि सही रणनीति और समय के साथ यह फिल्म कार्तिक के लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकती है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।