Get App

Emraan Hashmi: तस्करी की रिलीज के बाद IMDb वीकली टॉप इंडियन सेलेब्स लिस्ट में छाए इमरान हाशमी, फैंस ने की जमकर तारीफ

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी स्टार पावर आज भी दर्शकों को खींचने में सक्षम है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई उनकी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर’स वेब’ ने उन्हें सीधे IMDb की साप्ताहिक लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी लिस्ट में जगह दिला दी है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 5:02 PM
Emraan Hashmi: तस्करी की रिलीज के बाद IMDb वीकली टॉप इंडियन सेलेब्स लिस्ट में छाए इमरान हाशमी, फैंस ने की जमकर तारीफ

नेक्स्टफ्लिक्स पर 14 जनवरी 2026 को रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' ने इमरान हाशमी को नई ऊंचाई दे दी। रिलीज के तुरंत बाद IMDb ने वीकली पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट जारी की, जिसमें इमरान टॉप पर छाए हैं। नीरज पांडे की बनाई ये 7 एपिसोड वाली सीरीज ने ग्लोबल ऑडियंस को बांध लिया है। इमरान ने कस्टम्स सुपरिंटेंडेंट अर्जुन मीना का रोल निभाया, जो मुंबई एयरपोर्ट पर स्मगलिंग गैंग के खिलाफ जंग लड़ता है। शरद केलकर बड़ा चौधरी बने हैं।

IMDb की लिस्ट में इमरान नंबर 6 पर हैं, जबकि क्रिएटर-डायरेक्टर नीरज पांडे 10वें स्थान पर हैं। क्राइम सीरीज कैटेगरी में जोया अफजल, अमृता खानविलकर और अनुराग सिन्हा ने 1-2-3 जगहें लपकीं हैं। शाहरुख खान 'किंग' के लिए 5वें, प्रभास 'स्पिरिट' के लिए 7वें और विजय 'जना नायकन' के लिए 11वें नंबर पर हैं। ये 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म्स हैं। IMDb की ये रैंकिंग 200 मिलियन मंथली विजिटर्स के इंटरेक्शन पर बेस्ड है। 'धुरंधर' की यालिना बनीं सारा पिछले हफ्ते नंबर 2 थीं, अब टॉप पर पहुंचीं हुई हैं। डायरेक्टर आदित्य धर दूसरे नंबर पर हैं।

'तस्करी' फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के बैनर तले बनी, जिसमें रिसर्च पर 2.5 साल लगे थे। स्टोरी कस्टम्स सर्विस के रियल ऑपरेशन्स दिखाती है जहां इंटेलिजेंस, सर्विलांस और छोटी-छोटी ब्रेकथ्रू से ग्लोबल स्मगलिंग नेटवर्क को तोड़ना है। लोकेशन्स में बैंकॉक, मिलान, एडिस अबाबा तक फैला प्लॉट हैं। इमरान ने कहा, "ये मेरे पुराने बैड बॉय रोल्स से अलग है। कस्टम्स ऑफिसर्स देश की फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस हैं।" सीरीज हिंदी में है, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु डब्स के साथ ग्लोबल पहुंच गई।

IMDb की यह लिस्ट हर हफ्ते उन भारतीय कलाकारों और फिल्मकारों को जगह देती है जिनकी रिलीज़ या आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर दर्शकों में सबसे ज्यादा उत्साह होता है। यह रैंकिंग IMDb पर आने वाले 200 मिलियन से अधिक मासिक विजिट्स के आधार पर तय होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें