Shaitaan 2: अजय देवगन की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'शैतान' साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी इस फिल्म को काफी पसंद किया। फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल पर काम शुरू करने का फैसला किया है। अब इसके सीक्वल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही इस फिल्म के बारे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
